facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sunjay Kapoor Death: पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन

Advertisement

Sunjay Kapoor Death: इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय संजय कपूर को आया हार्ट अटैक, बिज़नेस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Last Updated- June 13, 2025 | 8:19 AM IST
Sunjay Kapoor

भारत की ऑटो इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी और Sona Comstar के चेयरमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि गेम के दौरान उनके मुंह में गलती से मधुमक्खी चली गई थी, जिससे सांस लेने में परेशानी हुई और कार्डियक अरेस्ट हो गया।

जाने-माने कंसल्टेंट और सोशल कमेंटेटर सुहेल सेठ ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एएनआई को बताया कि यह बेहद दुखद घटना है और संजय कपूर के परिवार व साथियों के लिए यह बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने गहरा शोक जताया है।

करिश्मा कपूर से शादी और तलाक

संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। वह पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति थे। दोनों ने 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। यह तलाक लंबे कानूनी विवादों के बाद हुआ था। उनके दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। इस वक्त वह प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे, जो एक बिज़नेसवुमन और पूर्व मॉडल हैं।

Sona Comstar को बनाया ग्लोबल कंपनी

संजय कपूर को उनकी कारोबारी सोच और लीडरशिप के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने पारिवारिक कारोबार Sona Comstar को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी बना दिया। यह कंपनी खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। हाल ही में उन्हें CII (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) के नॉर्थ रीजन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए वह उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों की औद्योगिक योजनाओं का नेतृत्व करने वाले थे।

अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले, संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एक एयर इंडिया हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। ईश्वर उन्हें इस मुश्किल समय में शक्ति दे।” उनका यह अंतिम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोग इस दुखद संयोग को लेकर भावुक हो रहे हैं।

बिज़नेस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

संजय कपूर की अचानक मौत ने कारोबारी और फिल्म दोनों ही क्षेत्रों को हिला कर रख दिया है। उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement