facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार: 24 मंत्रियों को किया गया शामिल

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 2:21 PM IST
Karnataka cabinet expansion: 24 ministers inducted

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शनिवार को 24 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसी के साथ राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पदों को भर दिया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन 24 मंत्रियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एन एस बोसराजू शामिल हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है। बोसराजू न तो विधान परिषद और न ही विधानसभा के सदस्य हैं।

कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘विधानसभा एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य बोसराजू अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव हैं। रायचूर के रहने वाले बोसराजू एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके नाम को कांग्रेस आलाकमान ने कल मंजूरी दी थी।’ कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 2:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement