facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBI निदेशक बने कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:11 PM IST
New chief's challenge to restore public trust in CBI
PTI

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अगले निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश में रविवार को यह जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार सुबोध कुमार जायसवाल के 25 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सूद को पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और सुबोध जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में शनिवार को उनके नाम को मंजूरी दी गई। कांग्रेस नेता चौधरी ने सीबीआई के अगले निदेशक के रूप में सूद के चयन पर कथित तौर पर असहमति जताई थी।

हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से भी अवगत कराया जाता है।

सूद आईआईटी-दिल्ली, भारतीय प्रबंध संस्थान बेंगलूरु और न्यूयॉर्क में सिरैक्यूज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। सूद वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब उनका दो साल का तय कार्यकाल होगा।

सूद इस समय कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक हैं। वह पहले बेल्लारी और रायचूर जिलों के पुलिस अधीक्षक थे। वह बेंगलूरु शहर में पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) और मैसूर शहर के पुलिस आयुक्त थे। आईपीएस अधिकारी ने मॉरीशस सरकार के पुलिस सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement