facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Election 2023 : टीपू सुल्तान की जन्मस्थली में अमित शाह करेंगे रोड शो, चुनाव तैयारियों का जायजा भी लेंगे

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 9:31 AM IST
Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे और उनका बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है। वह राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

यह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद राज्य का उनका पहला दौरा है।

उनके कार्यक्रमों के अनुसार, शाह शुक्रवार दोपहर को बेंगलुरु ग्रामीण जिले में 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली देवनहल्ली शहर में रोड शो करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह शाम को यहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। दिल्ली लौटने से पहले शनिवार को उनका एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

देवनहल्ली में शाह भाजपा के पी. मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे, जो जद (एस) के मौजूदा विधायक एल. एन. नारायणस्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सात बार के सांसद कांग्रेस उम्मीदवार के. एच. मुनियप्पा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से नारायणस्वामी (86,966 वोट) और कांग्रेस के वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था। भाजपा उम्मीदवार के. नागेश 9,820 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement