facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka election 2023 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 10:30 AM IST
Jagadish Shettar

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला (कर्नाटक प्रभारी), कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। शेट्टर हुब्बल्लि-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं।

भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपमानित किया और पार्टी आज ‘‘सीमित लोगों’’ के नियंत्रण में है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे उस पार्टी से जबरन बाहर धकेला किया जिसे मैंने खड़ा किया था.. मैं आज कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाते हुए उसमें शामिल हो रहा हूं।’’

शेट्टर रविवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर से हुब्बल्लि से बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार, पूर्व मंत्री एम.बी. पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के साथ बातचीत की थी। शेट्टर एक अनुभवी नेता हैं। उनका परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा रहा है। वह कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement