facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Election 2023: यदि हम वोट नहीं देते, तो हमें आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है – नारायण मूर्ति

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 1:15 PM IST
Narayan Murthy and Sudha Murthy

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के सहसंस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी एवं लेखिका सुधा मूर्ति ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया और अन्य लोगों से भी मताधिकार का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया।

नारायण मूर्ति (76) ने यहां सुबह वोट डालने के बाद कहा, ‘‘पहले, हम वोट देते हैं, फिर हम कहते हैं कि यह अच्छा है और यह अच्छा नहीं है, लेकिन यदि हम ऐसा नहीं करते (वोट नहीं देते), तो हमें आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने मतदान करते समय अपनी ‘‘अपेक्षाओं’’ के बारे में कहा, ‘‘मेरी उम्मीद यह है कि मेरे नाती-पोतों के रहने, करियर बनाने, शिक्षा ग्रहण करने और समाज को मूल्यवान योगदान देने के लिहाज से यह स्थान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान हो। मेरी यही उम्मीद है।’’

मूर्ति ने कहा, ‘‘हम सभी आशा करते हैं कि भारत के सबसे दूरस्थ गांव में सबसे गरीब व्यक्ति को भी बुनियादी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा, अच्छा पोषण मिले। उम्मीद है कि किसी बच्चे के नाती-पोतों का भविष्य उस बच्चे से भी बेहतर होगा।’’

इस दौरान सुधा मूर्ति ने कहा कि नयी पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं युवाओं से कहूंगी कि कृपया हमारी ओर देखिए। हम बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन हम अब भी छह बजे उठ जाते हैं और तैयार होकर वोट देने आते हैं। कृपया हमसे सीखिए।’’ सुधा मूर्ति ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र का एक पवित्र हिस्सा है और लोकतंत्र में यदि मतदाता नहीं है, तो लोकतंत्र ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको मतदान का सम्मान करना चाहिए और यदि आप बदलाव चाहते हैं, उसे लागू कराना चाहते हैं या व्यवस्था बनाए रखना चाहते हैं, आप अपनी परियोजनाओं को लागू होते देखना चाहते हैं, तो आपको अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।’’

लेखिका ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा, ‘‘मैं आपसे यह नहीं पूछंगी कि आप किसे वोट देंगे या आप वोट क्यों देंगे, क्योंकि हरेक की अपनी राय और अपना फैसला होता है, लेकिन हरेक को मतदान करना चाहिए। हम हर चुनाव में मतदान करते हैं।’’

उन्होंने मतदान किए बिना ‘‘बाहर जाने वाले’’ लोगों के बारे में कहा, ‘‘मैं केवल यही कह सकती हूं कि जिनमें देशभक्ति नहीं है, वही ऐसी चीजें करते हैं। जल्दी उठिए, पहले मतदान कीजिए और फिर कहीं भी जाइए, जहां आप जाना चाहते हैं।’’

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 1:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement