facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, अमित शाह, नड्डा आज करेंगे रोड शो

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:44 AM IST
Amit Shah and JP Nadda

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सोमवार को कर्नाटक में अलग-अलग रोड शो में भाग लेंगे। शाह रविवार रात को बेंगलुरु पहुंचे।

भाजपा द्वारा साझा की गयी कार्यक्रम सूची के अनुसार शाह प्रसिद्ध चामुण्डेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए मैसूरु जाएंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मैसूरु से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट जाएंगे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक रोड शो करेंगे। गृह मंत्री फिर सकलेशपुर जाएंगे जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए दोपहर तीन बजे से चार बजे तक एक और रोड शो करेंगे।

मैसूरु वापस आने के बाद वह शाम को एक विशेष विमान से उत्तरी कर्नाटक के हुब्बलि जाएंगे। वहां वह एक लग्जरी होटल में पार्टी नेताओं के साथ चुनाव कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दोपहर को एक विशेष विमान से बेंगलुरु आएंगे और यहां से वह एक हेलीकॉप्टर से चिक्कबल्लापुर जिले के शिद्लघट्ट जाएंगे।

नड्डा शिद्लघट्ट में दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक एक घंटे के लिए रोड शो करेंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक एक अन्य रोड शो में भाग लेने के लिए होसकोट जाएंगे। शाम को वह बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में पार्टी की एक बैठक में भाग लेंगे और चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। रात्रि का भोजन करने के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे।

सत्तारूढ़ भाजपा की नजर कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने पर है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement