facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Elections 2023: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी का 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू

Advertisement
Last Updated- May 06, 2023 | 12:30 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए शनिवार सुबह बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले जाने वाले इस रोड शो के लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो दक्षिण और मध्य बेंगलुरु के कई हिस्सों में लगभग दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

सूत्रों के अनुसार, रोड शो में बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु मध्य के सांसद पी सी मोहन भी प्रधानमंत्री के साथ हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोड शो सुचारू रूप से निकाला जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाने जैसे व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि वहां हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, रोड शो का पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है, क्योंकि सड़क के दोनों हिस्सों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडों से पाट दिया गया है और इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी भगवा शॉल व टोपी पहन रखी है।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी एक विशेष वाहन में सवार होकर रोड शो निकाल रहे हैं और पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से लेकर ट्रिनिटी सर्कल तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे।

भाजपा ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के दो दिन के रोड शो के कार्यक्रम में शुक्रवार को व्यापक बदलाव किया था। इसके तहत, छह मई को प्रधानमंत्री का 26 किलोमीटर और सात मई को 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निर्धारित किया गया था। इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में लगभग आठ घंटे की अवधि में पूरा रोड शो करने की योजना थी।

Advertisement
First Published - May 6, 2023 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement