facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka elections: 11 बजे तक करीब 21 फीसदी मतदान, मुख्यमंत्री बोम्मई का दावा-BJP भारी बहुमत से जीतेगी

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 1:09 PM IST
PTI

Karnataka elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले चार घंटों में करीब 21 फीसदी वोट पड़े। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए हुए मतदान में बुधवार सुबह 11 बजे तक 20.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में लौटने का भरोसा जताया। हावेरी जिले के एक सरकारी स्कूल में मतदान करने के बाद बोम्मई ने पत्रकारों से कहा कि वह रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। बोम्मई लगातार चौथी बार शिग्गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतेगी और उसे आसानी से पूर्ण बहुमत मिलेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का भरोसा है, बोम्मई ने कहा कि चुनाव के बाद विधायक दल और भाजपा संसदीय बोर्ड इस सवाल का जवाब देगा।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया है। मतदाताओं से मतदान की अपील करते उन्होंने कहा, ‘‘कृपया लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान करें। कर्नाटक के विकास के लिए मतदान करें।’’ कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement