facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में और बढ़ेगा कर्नाटक का दबदबा, राज्य में तीसरे इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्लस्टर को मिली मंजूरी

Advertisement

इस परियोजना में करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है

Last Updated- March 24, 2023 | 10:01 PM IST
electronic items
BS

इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मामलों के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए तीसरे इलेक्ट्रॉनिक निर्माण क्लस्टर (EMC) को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह EMC धारवाड़ जिले में स्थापित किया जाएगा।

इसके साथ, तीन EMC का संयुक्त क्षेत्र 1,337 एकड़ है। इसकी अनुमानित लागत 1903 करोड़ रुपये है, जिसमें 889 रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है

सभी तीन EMC में संयुक्त निवेश लक्ष्य कर्नाटक में 20,910 करोड़ रुपये अनुमानित है। राज्य में ऐपल की विक्रेता कंपनियां फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन जैसी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक निर्माता मौजूद हैं।

मंत्री द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, EMC परियोजना 179 करोड़ रुपये की लागत के साथ 224.5 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी, जिसमें 89 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है।

चंद्रशेखर ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘आज हुबली धारवाड़ में भी एक नए EMC को मंजूरी दी गई, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में कर्नाटक का दबदबा और बढ़ेगा।’

यह EMC जिले के दो गांवों कोटुरा ओर बेलुरा में 88.48 और 136.02 एकड़ में फैला होगा। एक आ​धिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार को इस नए EMC पर निकट भविष्य में 1,500 करोड़ रुपये निवेश होने और 18,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement