facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karur Stampede: 40 की मौत, 60 घायल, PM मोदी ने 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

Advertisement

करूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू की

Last Updated- September 28, 2025 | 10:43 PM IST
Karur stampede
मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देते सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 40 हो गई। घटना में घायल हुए 60 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है और कम से कम दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विजय के नेतृत्व वाले टीवीके ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में याचिका दायर कर भगदड़ की सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की। इस घटना को लेकर विभिन्न हलकों से आलोचनाओं का सामना कर रहे विजय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

करूर पुलिस ने टीवीके पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच शुरू की। करूर में व्यापारियों, दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों ने इस घटना में मारे गये लोगों की मौत पर दुख जताया और अपना कामकाज बंद रखा। घटना में 10 बच्चों की मौत हो गई जिनमें पांच लड़के और इतनी ही लड़कियां शामिल हैं। घटना में 17 महिलाओं और 13 पुरुषों की भी मौत हो गई।

तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित जांच आयोग का नेतृत्व कर रही न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन ने करूर अस्पताल जाकर प्रभावित लोगों से बात की और भगदड़ स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से पूछताछ की। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी, भाजपा के नैनार नागेन्द्रन और के अन्नामलाई, वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन, पीएमके के शीर्ष नेता अंबुमणि रामदास समेत कई राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल गए।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 10:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement