facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kedarnath helicopter crash: विमान से लाया जा रहा हेलीकॉप्टर रस्सी टूटने के कारण केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा

Advertisement

Kedarnath helicopter crash: इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीटीआई द्वारा जारी एक वीडियो में खराब हेलीकॉप्टर को हवा से गिरते हुए देखा जा सकता है।

Last Updated- August 31, 2024 | 12:25 PM IST
Kedarnath helicopter crash: The helicopter being brought by plane fell in the hills near Kedarnath due to rope breaking विमान से लाया जा रहा हेलीकॉप्टर रस्सी टूटने के कारण केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा

Kedarnath helicopter crash: मरम्मत कार्य के लिए केदारनाथ हेलीपैड से गौचर हवाई पट्टी तक रक्षा बलों के MI-19 हेलीकॉप्टर के द्वारा लाया जा रहा एक अन्य खराब हेलीकॉप्टर बीच हवा में रस्सी टूटने के कारण शनिवार सुबह केदारनाथ के पास पहाड़ियों में जा गिरा। घटना में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीटीआई द्वारा जारी एक वीडियो में खराब हेलीकॉप्टर को हवा से गिरते हुए देखा जा सकता है।

हेलिकॉप्टर का संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जाता था। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने कहा कि इलाके में टीमें तैनात कर दी गई हैं और फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

खराब हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के बहाव के कारण MI-17 का संतुलन बिगड़ा

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के मुताबिक, खराब हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के बहाव के कारण MI-17 हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ने लगा था। राहुल चौबे ने कहा, “शनिवार को हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से गौचर हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना थी। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने थोड़ी दूरी तय की, खराब हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के बहाव के कारण MI-17 संतुलन खोने लगा। जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू शिविर के पास उतारना पड़ा, हेलीकॉप्टर पर कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया।”

SDRF टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य जारी

SDRF के अनुसार, “आज SDFR बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे श्री केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा खींचकर गोचर हेलीपैड ले जाया जा रहा था। थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है। SDRF टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।”

Advertisement
First Published - August 31, 2024 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement