facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर नजर

Advertisement

‘ढाका में भारत का उच्चायोग अल्पसंख्यकों के कल्याण के संबंध में बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।’ 

Last Updated- December 19, 2024 | 11:21 PM IST
बांग्लादेश: कल बनेगी अंतरिम सरकार, प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने की शांति बहाली की अपील Bangladesh: Interim government to be formed tomorrow, Professor Mohammad Yunus appeals for restoration of peace

भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए गुरुवार को कहा कि उनके जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ढाका में अंतरिम सरकार की है।

राज्य सभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का यह जवाब, विदेश सचिव विक्रम मिस्री के ढाका की यात्रा करने और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शीर्ष राजनीतिक अधिकारियों को इस मामले पर नई दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराने के कुछ दिनों बाद आया है।

उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि उस देश की सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के संबंध में कथित तौर पर 70 लोगों को गिरफ्तार किया है और 88 मामले दर्ज किए हैं।

सिंह ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भारत की चिंताओं को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के अधिकारियों के समक्ष विभिन्न अवसरों पर, उच्चतम स्तर पर भी, उठाया गया और दोहराया गया है।’ मंत्री ने बांग्लादेश की स्थिति पर अलग-अलग सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘ढाका में भारत का उच्चायोग अल्पसंख्यकों के कल्याण के संबंध में बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।’

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement