facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bhalswa landfill से अगले साल मार्च तक 50 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाने का लक्ष्य: केजरीवाल

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 5:08 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भलस्वा लैंडफिल स्थल का दौरा किया और कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यहां से अगले साल मार्च तक 50 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाने का है।

केजरीवाल ने दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय के साथ लैंडफिल से कचरा हटाने के काम की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल मार्च तक यहां से 50 लाख टन कचरा हटाने का लक्ष्य है। दोगुनी रफ्तार से काम चल रहा है। दिल्ली को जल्द कचरा मुक्त बनाया जाएगा।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रोजाना 11,000 मीट्रिक टन कचरा पैदा होता है और 8,100 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण की व्यवस्था है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब हुआ कि 2,900 मीट्रिक टन कचरा रह जाता है। ओखला में 1,000 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए विस्तार कार्य चल रहा है, वहीं बवाना में कचरे से बिजली बनाने वाला संयंत्र 2026 तक तैयार हो जाएगा जिसमें 2,000 टन कचरे का निस्तारण हो जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंडफिल से 2019 से 30 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया गया है, वहीं 50 लाख मीट्रिक टन कचरा अब भी वहां है जिसमें से 30 लाख मीट्रिक टन को इस साल दिसंबर तक हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस तरह काम चलता रहा तो अगले साल अप्रैल तक यहां कोई कचरा नहीं रहेगा।’’

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement