facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भलस्वा लैंडफिल साइट पर मई 2024 तक 45 लाख टन कचरा कम होने की उम्मीद: केजरीवाल

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर 60-65 लाख टन कचरा है, जो लगभग 72 एकड़ क्षेत्र में फैला है।

Last Updated- September 30, 2023 | 6:53 PM IST
45 lakh tonnes of garbage expected to be reduced at Bhalswa landfill site by May 2024: CM Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट (कचरा फेंकने का स्थल) पहुंचे और कहा कि अगले साल मई तक यहां से लगभग 45 लाख टन कचरा संसाधित व कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली की 3 लैंडफिल साइट पर है 60-65 लाख टन कचरा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि 45 लाख टन कचरा कम होने पर “35 एकड़ भूमि” खाली होगी, जिसका कई तरीकों से दोबारा उपयोग किया जा सकता है। दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं जिनमें ओखला, भलस्वा और गाजीपुर शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर 60-65 लाख टन कचरा है, जो लगभग 72 एकड़ क्षेत्र में फैला है। उन्होंने कहा कि पुराने कचरे के अलावा, प्रतिदिन 2,000 टन नया कचरा जमा हो रहा है। उन्होंने कहा, “आज तक का लक्ष्य (इसमें से) 14 लाख टन कचरा कम करना था, लेकिन तेजी से काम करते हुए लक्ष्य पार कर लिया गया है और 18 लाख टन कचरा कम हो चुका है।”

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिया 39 लाख टन कचरा कम करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर कचरा प्रसंस्करण का काम कर रही एजेंसी का लक्ष्य 15 मई 2024 तक 30 लाख टन कचरा कम करना है। उन्होंने कहा, ”लेकिन काम की गति को देखते हुए अगले साल 15 मई तक लगभग 45 लाख टन कचरा कम होने की उम्मीद है।”

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement