facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केजरीवाल सरकार करेगी यमुना का कायाकल्प, आई लव यमुना कैंपेन शुरू

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 3:18 PM IST
dyeing units

दिल्ली सरकार यमुना का कायाकल्प करने जा रही है। इसके लिए आज से आई लव यमुना अभियान शुरू किया गया है। इससे दिल्लीवासियों की यमुना नदी की सफाई गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के ज़रिये यमुना नदी के किनारे हरित क्षेत्र बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

 आई लव यमुना कैंपेन लांच
दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आई लव यमुना कैंपेन के लांच के ज़रिये सरकार दिल्लीवासियों की वृक्षारोपण अभियान और यमुना नदी सफाई को लेकर लोगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहती है।

आज लगभग 1500 इको क्लब के बच्चे और शिक्षक यहां सरकार की ओर से इस नेक पहल के एक हिस्से के रूप में उपस्थित हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम लोगो में यमुना नदी के संरक्षण के प्रति ज़िम्मेदारी और अपनेपन की भावना को उत्पन्न कर सके।

यमुना नदी के कायाकल्प की 7 सूत्री कार्य योजना
सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के कायाकल्प के लिए इस वर्ष के बजट में 7 सूत्री कार्य योजना तैयार की है। इसमें मौजूदा 18 एसटीपी को अपग्रेड, 3 नये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण ;एसटीपी, 3 मौजूदा एसटीपी का रिहैबिलिटेशन और 40 नए डी-सेंट्रालाइज़्ड एसटीपी का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा यमुना में गिरने वाले 3 अनटेप्प्ड मेजर और 76 सब नालों को रोकने का कार्य, 1799 अनधिकृत कॉलोनियों और 639 जेजे क्लस्टर में सीवरेज नेटवर्क के विस्तार किया जाना है। सीईटीपी द्वारा मानकों के अनुसार सभी औद्योगिक सीईटीपी के ट्रीटमेंट का भी कार्य किया जाएगा।

साथ ही आगामी दिनों में वृक्षारोपण अभियान के ज़रिये यमुना नदी के किनारे हरित क्षेत्र बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा यह न केवल यमुना के इकोलॉजिकल बैलेंस के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह नदी की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने का कार्य भी करेगा।

अब सभी ट्रंक सीवर की सफाई और डी सिल्टिंग का काम नियमित तौर पर होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली के सीवर सिस्टम को लेकर एक अहम फ़ैसला लिया। जिससे दिल्ली में अब सभी ट्रंक यानी बडे सीवरों की सफाई और डी सिल्टिंग का काम नियमित तौर पर किया जाएगा और सीवर ओवरफ्लो को रोका जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दूषित पानी के असल कारणों को चिन्हित कर उन्हें ठीक करने निर्देश दिए हैं।  water contamination के प्रमुख कारणों पर प्रभावी तरीक़े और तकनीक की सहायता से काम हो और दिल्ली की जनता को साफ-स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाए।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement