facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Kejriwal in Jail: आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्वी दिल्ली में प्रदर्शन किया

‘आप’ ने ‘‘जेल का जवाब वोट से’’ अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली इलाके में एक फुटओवर ब्रिज के समीप प्रदर्शन किया।

Last Updated- April 27, 2024 | 12:27 PM IST
AAP protest in Delhi
File Photo: AAP protest in Delhi

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ यहां लक्ष्मी नगर में प्रदर्शन किया। ‘आप’ ने ‘‘जेल का जवाब वोट से’’ अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली इलाके में एक फुटओवर ब्रिज के समीप प्रदर्शन किया।

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पूर्वी दिल्ली में शनिवार को रोडशो करने वाली हैं। ‘आप’ के पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि दिल्ली के लोग ‘‘भाजपा की तानाशाही’’ और केजरीवाल की गिरफ्तारी का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।

सुनीता केजरीवाल शनिवार को कुलदीप कुमार के लिए प्रचार करेंगी। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कुमार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में तख्तियां लिए हुए ‘जेल का जवाब वोट से’ नारा लगाया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 21 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और अभी वह तिहाड़ जेल में हैं। सुनीता केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी तथा अन्य राज्यों में ‘आप’ के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगी और पार्टी के लिए उनका प्रचार पूर्वी दिल्ली में कुमार के समर्थन में एक रोड शो के साथ शुरू होगा।

First Published - April 27, 2024 | 12:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट