facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kejriwal in Jail: क्या दिल्ली सीएम केजरीवाल को मिलेगी राहत? 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले (Delhi Liquor Scam Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं।

Last Updated- April 14, 2024 | 10:35 AM IST
केजरीवाल की जमानत का मामला, फैसला सुरक्षित रखना असामान्य, Kejriwal's bail case, keeping the decision reserved is unusual
Delhi CM Arvind Kejriwal (File Pic)

Delhi Liquor Scam Case: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सोमवार यानी 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका की सुनवाई करेगी।

क्या दिल्ली सीएम को जेल से मिलेगा आजादी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले (Delhi Liquor Scam Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। 9 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें हिरासत में रखने के फैसले को वैध करार दिया था, जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दिल्ली सीएम की इसी याचिका पर SC 15 अप्रैल (सोमवार) को सुनवाई करेगा।
उच्चतम अदालत की वेबसाइट पर सुनवाई के लिए जारी मुकदमों की सूची में केजरीवाल की याचिका भी शामिल है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या सुनाया था फैसला?

दिल्ली HC ने मुख्यमंत्री को बड़ा झटका देते हुए धनशोधन के मामले में उनकी गिरफ्तारी को वैध करार दिया था और कहा था कि बार-बार समन जारी करने के बावजूद जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद ईडी के पास ‘थोड़ा विकल्प’ बचा था।

उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता की ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद संघीय एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है। इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय द्वारा धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ही ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को अदालत ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वह अब तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement