facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED के समन पर बोले केजरीवाल- मुझे गिरफ्तार करना चाहती है भाजपा ताकि मैं लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकूं

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल तीसरी बार बुधवार को ED के समन पर पेश नहीं हुए।

Last Updated- January 04, 2024 | 4:09 PM IST
File Photo: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
Representative Image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी ही उनकी ‘‘सबसे बड़ी संपत्ति’’ है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल तीसरी बार बुधवार को ईडी के समन पर पेश नहीं हुए।

केजरीवाल (55) ने आरोप लगाया, ‘‘मेरे वकीलों ने मुझे बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन गैरकानूनी हैं। भाजपा मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है।’’

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके समन ‘‘अवैध’’ हैं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईडी ने जवाब नहीं दिया क्योंकि वे जानते हैं कि उनके समन अवैध हैं। क्या मुझे अवैध समन का पालन करना चाहिए? अगर वैध समन जारी किए जाएंगे, तो मैं उनका पालन करूंगा। मेरी सबसे बड़ी दौलत मेरी ईमानदारी है। वे मेरी छवि खराब करके मुझे तोड़ना चाहते हैं।’’

केजरीवाल ने कहा कि आठ महीने पहले जब उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुलाया था तो वह एजेंसी के सामने पेश हुए थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘लोकसभा चुनाव से पहले मुझे क्यों बुलाया जा रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा मुझसे पूछताछ नहीं चाहती बल्कि वह ईडी द्वारा गिरफ्तार कराना चाहती है।’’

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि आबकारी नीति घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन ऐसा कोई घोटाला नहीं हुआ है और जेल में बंद किसी भी आप नेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में नहीं हैं कि वे भ्रष्टाचार में शामिल थे बल्कि इसलिए कि वे भाजपा में शामिल नहीं हुए। हम उनसे (भाजपा वालों से) लड़ने में सक्षम हैं क्योंकि हम भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।’’

केजरीवाल बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए थे और उसके समक्ष पेश नहीं होने के कारणों के रूप में उन्होंने राज्यसभा चुनाव, गणतंत्र दिवस की तैयारी और जांच एजेंसी के रुख तथा ईडी को लिखे उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का हवाला दिया।

ईडी को संबोधित एक पत्र में आप नेता ने यह भी कहा कि उन्हें उसके द्वारा भेजे गए किसी भी प्रश्न का ‘‘उत्तर देने में प्रसन्नता’’ होगी।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement