facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केजरीवाल ने कहा, सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट से दिल्ली बाहर

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 1:01 PM IST
Pakistan Smog: Thousands of people fell ill due to heavy smog in East Pakistan; schools, markets closed

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है।

उन्होंने ट्विटर पर मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘लंबे समय बाद दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल नहीं हुई है। दिल्लीवासियों का प्रयास धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से रंग ला रहा है। बधाई दिल्लीवासी। लेकिन हमें अब भी लंबा रास्ता तय करना है। हमें दुनिया के सबसे अधिक स्वच्छ शहरों में शामिल होना है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर, मुंबई और काबुल दुनिया में शीर्ष तीन सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 2016 के 135 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से घटकर 2022 में 97 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गया जो पांच साल में 28 प्रतिशत कम है। पीएम 10 का स्तर भी 2016 के 291 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से घटकर 2022 में 211 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गया जो 27 प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement