facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेटी की शादी में ‘पुष्पा राज’ बने केजरीवाल, पत्‍नी के साथ जमकर किया डांस; वीड‍ियो हुआ वायरल

Advertisement

पत्नी सुनीता के साथ केजरीवाल ने साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2' का गाना 'अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी'  पर मंच पर डांस कर सभी को चौंका दिया।

Last Updated- April 20, 2025 | 9:21 AM IST
kejrwial dance
Arvind Kejriwal का पत्‍नी के साथ का डांस वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी 18 अप्रैल 2025 को बड़ी धूमधाम और शाही अंदाज में हुई। यह समारोह राजधानी के ऐतिहासिक कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया, जो कभी पंजाब के कपूरथला रियासत के महाराजा का आवास हुआ करता था।

विदाई से पहले भावुक हुए पिता, लेकिन छा गया डांस वाला अंदाज

बेटी की विदाई किसी भी पिता के लिए एक भावुक क्षण होता है, फिर चाहे वह आम हो या खास। अरविंद केजरीवाल के लिए भी यह पल कुछ ऐसा ही रहा। लेकिन विदाई से पहले शादी के संगीत समारोह में केजरीवाल एक अलग अंदाज में नजर आए। पत्नी सुनीता के साथ केजरीवाल ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी’  पर मंच पर डांस कर सभी को चौंका दिया। आमतौर पर गंभीर छवि में दिखने वाले केजरीवाल का यह मस्तीभरा अंदाज शायद ही पहले कभी किसी को देखने को मिला हो। केजरीवाल का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहै है। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को Big Day Dance ग्रुप ने कोरियोग्राफ किया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The big day dance (@thebigdaydance)

स्टार्टअप पार्टनर से की शादी

हर्षिता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी है। इन्होंने अपने बैचमेट और स्टार्टअप पार्टनर संभव जैन के साथ सात फेरे लिए।

हर्षिता का जीवन केवल एक राजनेता की बेटी होने तक सीमित नहीं है। उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात संभव जैन से हुई, जो अब उनके जीवनसाथी बन चुके हैं। यह रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब दोनों ने साथ मिलकर एक हेल्थकेयर स्टार्टअप ‘Basil Health’ की भी शुरुआत की है।

इस स्टार्टअप की नींव खुद हर्षिता के निजी अनुभवों पर आधारित है। अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स से जूझने के बाद उन्होंने इस दिशा में कुछ नया करने की ठानी। Basil Health का उद्देश्य ऑटोमेशन की मदद से लोगों को उनकी सेहत के मुताबिक कस्टमाइज्ड हेल्दी मील्स उपलब्ध कराना है—यानी एक ऐसा टेक-सपोर्टेड सिस्टम जो आपकी डाइट को आपकी बॉडी और जरूरतों के हिसाब से स्मार्टली डिज़ाइन करे।

परिवार की बात करें तो हर्षिता के छोटे भाई पुलकित केजरीवाल भी IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। यानी यह परिवार न सिर्फ राजनीति बल्कि शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ रहा है।

राजनीतिक दिग्गजों की मस्ती

इस भव्य समारोह में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शरीक हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर गंभीर चर्चा करने वाले ये नेता यहां अपने जीवनसाथियों के साथ संगीत में झूमते नजर आए। समारोह में राजनीति की गंभीरता को छोड़ सभी ने खुशी और मस्ती के पलों का आनंद लिया।

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement