facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केजरीवाल का बड़ा दावा, चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ से छिन सकती है कुर्सी

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने कहा कि भाजपा 400 पार सीटें चाहती है और उसके नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं।

Last Updated- May 16, 2024 | 3:54 PM IST
AAP-SP press conference
Lucknow: Delhi Chief Minister and AAP convenor Arvind Kejriwal and Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav at their joint press conference, in Lucknow.

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करने राजधानी लखनऊ पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर चुनाव बाद उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को हटाए जाने का दावा किया।

केजरीवाल और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को अपना वारिस बनाएंगे और वह दो-तीन साल से इसमें लगे हुए हैं। इसमें जो भी नेता बाधा बन सकता था उन्हें एक-एक कर हटा दिया गया है जैसा शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे। अब केवल एक ही व्यक्ति बचा है जो इस राह में कांटा बन सकता है और वो योगी आदित्यनाथ हैं। केजरीवाल ने कहा कि योगी को हटाने का मन बना लिया है और यदि चुनाव जीतते हैं तो उन्हें कुछ ही महीनों में हटा दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 400 पार सीटें चाहती है और उसके नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंदर से पता चला है कि भाजपा आरक्षण को खत्म करनी चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि संघ और भाजपा शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रहे हैं और ये संविधान को तार-तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान सरकार के खिलाफ माहौल बन चुका है और उत्तर प्रदेश , पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में इनकी सीटें घट रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अमेठी में मुकाबला स्मृति बनाम राहुल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि माहौल इस तरह बदल चुका है कि पहले चार चरणों में ही भाजपा पस्त हो गयी है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटें के नीचे पहुंचा देगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की 99 सीटों में ही उलझ कर रह गयी है जहां इसकी सबसे बड़ी हार होने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सपा मुखिया ने कहा कि इन्हें 400 पार सीटें आरक्षण और संविधान खत्म करने के लिए चाहिए।

आप सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल पर दिल्ली मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर हुए हमले के जवाब में कहा कि भाजपा इस पर राजनैतिक खेल न खेले। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के समर्थन में जंतर-मंतर पर गयी थी तो पुलिस ने उन्हें घसीट कर मारा था। प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement