facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Coastal Alert: केरल तट पर हाई अलर्ट, डूबे मालवाहक जहाज से नुकसानदायक ईंधन रिसाव का खतरा

Advertisement

एमएससी ईएलएसए पोत अरब सागर में डूबा, चालक दल के ज्यादातर सदस्य बचाए गए, तटरक्षक बल और आपदा प्राधिकरण सतर्क

Last Updated- May 26, 2025 | 7:15 AM IST
Kerala coast

केरल के तटीय इलाकों पर नुकसानदायक ईंधन के रिसकर आने की आशंका के कारण हाई अलर्ट की घोषणा की गई है। लाइबेरियाई मालवाहक पोत एमएससी ईएलएसए 3 शनिवार को विझिंजम बंदरगाह से कोच्चि जाने के दौरान अरब सागर में डूब गया था। यह पोत कोच्चि के समुद्र तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर है।

नौसेना और तटरक्षक बल ने पोत के चालक दल के 24 सदस्यों में से 21 को बचा लिया था। चालक दल में एक रूस, 20 फिलिपींस, दो यूक्रेन और एक जार्जिया का है। अभी यह पोत केरल तट के पास समुद्र में झुका हुआ है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तट पर बहकर पहुंचने वाले किसी भी कंटेनर को नहीं छूने का निर्देश दिया है। इन कंटेनर में नुकसानदायक सामग्री हैं।

यह भी पढ़ें…India GDP Q4: भारत की GDP ग्रोथ 7.6 फीसदी तक पहुंच सकती है, ग्रामीण मांग और निर्माण क्षेत्र ने बढ़ाया भरोसा

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नुकसानदायक और कंटनेर अलपुझा या कोच्चि के तट पर पहुंचने की आशंका है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) और भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) को यह अभियान पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मामले में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) अधिक कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि उसके पास पोत या नौकाएं नहीं हैं। हादसे के तुरंत बाद तटरक्षक बल सक्रिय हो गया था और दो घंटे में दो जहाजों को तत्काल रवाना कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 7:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement