facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Kerala: कांग्रेस समर्थित समाचार चैनल ने अपने बैंक खाते ‘फ्रीज’ किए जाने का दावा किया

Advertisement

चैनल के प्रबंध निदेशक बी. एस. शिजू ने कहा कि आयकर अधिकारियों की कार्रवाई पूरी तरह से 'अप्रत्याशित' है और वह भी तब जबकि इससे संबंधित मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।

Last Updated- February 17, 2024 | 4:26 PM IST
Congress
Representative Image

केरल में कांग्रेस समर्थित जयहिंद टीवी के प्रबंधन ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उसके बैंक खाते ‘फ्रीज’ कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले आयकर विभाग ने बकाया कर के चलते पार्टी के मुख्य बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था।

टीवी चैनल के सूत्रों के अनुसार तिरुवनंतपुरम में सहायक आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के कार्यालय ने दो प्रमुख निजी बैंकों को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें समाचार चैनल की मूल कंपनी भारत ब्रॉडकास्टिंग कंपनी से केंद्र सरकार को देय राशि की वसूली करने का निर्देश देते हुए, उसके खातों को फ्रीज कर दिया।

जयहिंद टीवी हाल ही में तब खबरों में आया था जब सीबीआई ने एक नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा चैनल में किए गए निवेश का विवरण मांगा था।

चैनल के प्रबंध निदेशक बी. एस. शिजू ने कहा कि आयकर अधिकारियों की कार्रवाई पूरी तरह से ‘अप्रत्याशित’ है और वह भी तब जबकि इससे संबंधित मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा, “ अचानक की गई यह कार्रवाई वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने चैनल को संकट की स्थिति में डाल दिया है।”

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement