facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल: ED ने छापेमारी में जब्त की 2.90 करोड़ रुपये की विदेशी तथा भारतीय मुद्रा

Advertisement

ईडी के अनुसार, विदेशी मुद्रा विनिमय, उपहार, आभूषण और कपड़ों की दुकानों की आड़ में इन परिसरों में हवाला कारोबार किए जाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई।

Last Updated- June 21, 2023 | 3:32 PM IST
Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि केरल में इस हफ्ते की शुरुआत में हवाला कारोबारियों और विदेशी मुद्रा का गैरकानूनी कारोबार करने वालों के खिलाफ की गई छापेमारी में 2.90 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी तथा भारतीय मुद्रा जब्त की गई है। एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत 19 जून को 14 स्थानों पर छापेमारी की गई।

ईडी के अनुसार, विदेशी मुद्रा विनिमय, उपहार, आभूषण और कपड़ों की दुकानों की आड़ में इन परिसरों में हवाला कारोबार किए जाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। एजेंसी के अनुसार, 1.50 करोड़ रुपये की 15 देशों की मुद्राएं और करीब 1.40 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई।

संघीय एजेंसी द्वारा कथित हवाला नेटवर्क में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कुछ संस्थाओं की पहचान की गई। इसके बाद सुरेश फॉरेक्स, एट्टुमानूर फॉरेक्स, दुबई फॉरेक्स, संगीता विदेशी मुद्रा, क्रिसेंट ट्रेडिंग, हाना ट्रेडिंग, फोर्नस फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा उनके प्रमुख प्रबंधकीय लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ईडी ने आरोप लगाया कि इन लोगों तथा संस्थाओं ने विदेशी मुद्रा का अवैध लेन-देन किया और साथ ही कानूनी बैंकिंग माध्यमों को दरकिनार कर हवाला के माध्यम से दुबई, अमेरिका और कनाडा से धन लाने की व्यवस्था की।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 3:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement