facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Landslide: वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 300 लोग अब भी लापता

Advertisement

Kerala Landslide: भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या कल 190 तक पहुंच गई थी, जबकि अधिकारियों ने यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

Last Updated- August 02, 2024 | 10:59 AM IST
People watch as search operations are carried out after landslides hit Mundakkai village in Wayanad district in the southern state of Kerala
People watch as search operations are carried out after landslides hit Mundakkai village in Wayanad district in the southern state of Kerala

केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं।

भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या कल 190 तक पहुंच गई थी, जबकि अधिकारियों ने यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं, लेकिन वास्तविक संख्या का पता राजस्व विभाग द्वारा विवरण एकत्र करने के बाद ही लगाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। राजस्व विभाग विवरण एकत्र करने में लगा हुआ है।

एक-दो दिन में तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।’’ राज्य में कानून एवं व्यवस्था के प्रभारी एडीजीपी ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को छह जोन में विभाजित किया गया है और श्वान दस्तों के साथ अलग-अलग टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि केरल पुलिस विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद से चलियार नदी में कोझिकोड शहर तक तलाश अभियान चलाएगी। कुमार ने कहा, ‘‘हम नदी में भी तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। कल हमें पोथुकल से शव मिले थे। इसलिए अब हमने चलियार नदी के किनारे से लेकर कोझिकोड शहर तक के सभी पुलिस थानों को अपने-अपने इलाकों में तलाश अभियान चलाने का निर्देश दिया है।’’

मलप्पुरम जिले में चलियार नदी के तट से शव मिलने की खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया था कि मलप्पुरम से होकर बहने वाली चलियार नदी के आसपास से मिले 143 शव और शरीर के कई अंग वायनाड लाए गए हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement