facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Rains : केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद

Advertisement

जिला प्रशासन ने कोट्टायम, वायकोम और चंगनास्सेरी तालुक में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Last Updated- October 03, 2023 | 3:47 PM IST
File Photo: Kerala rain

केरल के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण राज्य के कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे मंगलवार को वहां के शैक्षणिक संस्थान बंद करने पड़े। जिला प्रशासन ने कोट्टायम, वायकोम और चंगनास्सेरी तालुक में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इन जिलों में बाढ़ प्रभावित करीब 246 लोगों ने 17 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। अधिकारियों ने कहा कि अलाप्पुझा में चेरथला और चेंगन्नूर तालुक में स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। इन संस्थानों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें : Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तगड़े झटके, नेपाल रहा केंद्र…6.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता!

विभाग ने दिन के समय में चार जिलों-तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों के लिए “येलो अलर्ट” जारी किया है। आईएमडी छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश के पूर्वानुमान पर “येलो अलर्ट” जारी करता है। राज्य में बीते तीन-चार दिन से भारी बारिश जारी है, जिससे कई स्थानों पर पेड़ों के उखड़ने, जलभराव और दीवारों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान राज्य में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारी बारिश से पूर्व में अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड क्षेत्र के एक छोटे से गांव एडथुआ में सैकड़ों एकड़ में फैले धान के खेत जलमग्न हो गए थे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement