facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Rains: केरल के छह जिलों में IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Advertisement

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी जिला वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।

Last Updated- October 07, 2024 | 12:13 PM IST
Kerala Rains
Representative image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के छह जिलों के लिए सोमवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और राज्य भर में मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी जिला वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए मौसम विभाग चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलपुझा और कोट्टायम जिलों के कुछ हिस्सों में पांच से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की हल्की से मध्यम वर्षा होने और 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वेधशालाओं ने कन्नूर हवाई अड्डे पर 93 मिमी बारिश दर्ज की, इसके बाद पलक्कड़ में 28 मिमी, करिपुर हवाई अड्डे पर 13 मिमी और अलापुझा तथा कन्नूर में सात-सात मिमी बारिश दर्ज की गई एवं पुनालुर में पांच मिमी बारिश हुई। स्वचालित मौसम केंद्रों (एडब्ल्यूएस) और स्वचालित वर्षामापी (एआरजी) ने अनक्कयम (मलप्पुरम जिले) में 71 मिमी, पन्नियूर (कन्नूर जिले) में 64 मिमी और पनाथुर (कासरगोड जिले) में 62.5 मिमी वर्षा दर्ज की।

इडुक्की जिले के उडुम्बन्नूर में 50.5 मिमी, जबकि मलप्पुरम जिले के नीलांबुर, पालेमड और मुंडेरी में क्रमशः 35.5 मिमी, 23 मिमी तथा 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पेरिंगोम (कन्नूर जिला) में 22.5 मिमी तथा करापुझा (वायनाड जिला) में 21 मिमी वर्षा हुई।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement