facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Rains update:केरल में भारी बारिश जारी, IMD ने तीन जिलों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Advertisement

आईएमडी छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश के पूर्वानुमान पर येलो अलर्ट जारी करता है। वहीं, विभाग ने पांच अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

Last Updated- October 02, 2023 | 2:02 PM IST
Kerala Rains Update: Yellow Alert by IMD

Kerala Rains Update: केरल के विभिन्न इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही जिससे लोगों को सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन जिलों पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश के पूर्वानुमान पर येलो अलर्ट जारी करता है। वहीं, विभाग ने पांच अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

राज्य में बीते तीन चार दिन से भारी बारिश जारी है जिससे कई स्थानों पर पेड़ों के उखड़ने, जलभराव और दीवारों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें- मानसून का मौसम इस साल खत्म, भारत में ‘सामान्य’ हुई बारिश; अल नीनो का ज्यादा असर नहीं: IMD

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि बीते 24 घंटों में सबसे अधिक प्रभावित जिले पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और कोझिकोड रहे।

बारिश के चलते स्थापित किया गया शिविर

प्राधिकरण ने रविवार को बताया कि अलाप्पुझा और कोट्टायम में एक-एक शिविर स्थापित किया गया है। बीते 24 घंटों में बारिश से संबंधित हादसों में 26 लोग प्रभावित हुए। भारी बारिश से पूर्व में अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड क्षेत्र के एक छोटे से गांव एडथुआ में सैकड़ों एकड़ में फैले धान के खेत जलमग्न हो गए थे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं ड्राई-डे का मतलब? आखिर गांधी जयंती पर क्यों होती है शराब की दुकानें बंद?

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement