facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kerala Weather Update: भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने 19, 20 मई के लिए कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

Advertisement

मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि उनमें से कुछ में रेड अलर्ट के समान बारिश होने की आशंका है।

Last Updated- May 18, 2024 | 4:18 PM IST
Kerala rain
Representative Image

Kerala Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को आने वाले दिनों में केरल में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और 19 एवं 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि उनमें से कुछ में रेड अलर्ट के समान बारिश होने की आशंका है।

यह भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया कि 19 से 22 मई के बीच केरल में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शनिवार के लिए, इसने पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) होता है।

येलो अलर्ट का मतलब है छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश। आईएमडी ने गुरुवार को क्षेत्र में तेज पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं की प्रबलता के कारण 18 से 20 मई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement