facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छत्तीसगढ़: आवास योजना के 51 लाभार्थियों को सौंपी गई चाबियां

Advertisement

प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 43.53 करोड़ रुपये की लागत से 816 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण किया गया है

Last Updated- March 13, 2024 | 11:23 PM IST
Home Loan

छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को नवा रायपुर में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के 51 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दौरान, चौधरी ने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के बाद 14 दिसंबर को प्रथम कैबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

मंत्री ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 43.53 करोड़ रुपये की लागत से 816 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण किया गया है, जिसमें से 766 भवनों को आवंटित किया गया है तथा 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 560 ईडब्ल्यूएस का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ रुपये है। इसमें से 270 भवनों का आवंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों ने रजिस्ट्री करा ली है। इस दौरान चौधरी ने अटल सुशासन मिशन के अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के डैश बोर्ड की शुरुआत की।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement