facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आधार-वोटर कार्ड लिंकिंग पर बड़ा अपडेट, जानें क्या बोला चुनाव आयोग?

Advertisement

सरकार ने संसद में पहले ही साफ किया है कि आधार और वोटर कार्ड को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक (voluntary) है।

Last Updated- March 18, 2025 | 10:51 PM IST
election commission

चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया सिर्फ कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि इस काम के लिए UIDAI (आधार प्राधिकरण) और EC के तकनीकी विशेषज्ञों के बीच बातचीत जल्द शुरू होगी।

इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव, कानून मंत्रालय के विधि सचिव, MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) के सचिव और UIDAI के सीईओ के साथ बैठक की। चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जा सकता है। वहीं, आधार कार्ड केवल किसी व्यक्ति की पहचान साबित करता है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6), और सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के अनुसार ही किया जाएगा।

सरकार ने संसद में पहले ही साफ किया है कि आधार और वोटर कार्ड को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक (voluntary) है। इस काम के लिए कोई लक्ष्य या समय सीमा तय नहीं की गई है। साथ ही सरकार ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने वोटर कार्ड को आधार से नहीं जोड़ता है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हटाया नहीं जाएगा।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23 के मुताबिक, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या पहचान स्थापित करने के लिए आधार नंबर देना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement