facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असर

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल और गैस की ऊंची कीमतें अर्थव्यवस्था और बाजार पर दबाव डाल सकती हैं

Last Updated- March 05, 2026 | 5:12 PM IST
Corporate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर मौजूदा ईरान संघर्ष कुछ सप्ताह से ज्यादा समय तक बना रहता है, तो भारत में कॉरपोरेट जगत की कमाई प्रभावित हो सकती है। इसमें आगे कहा गया कि तेल और गैस की ऊंची कीमतें अर्थव्यवस्था और बाजार पर दबाव डाल सकती हैं।

घट सकती है कंपनियों की कमाई

गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, ”हमें कॉरपोरेट आय में कुछ गिरावट के जोखिम की आशंका है। खासकर यदि यह संघर्ष कुछ सप्ताह से अधिक समय तक चलता है, तो ऐसा हो सकता है।” रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने पहले ही निवेशकों की धारणा को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासतौर से विदेशी निवेशक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापक आर्थिक स्थिरता से जुड़े जोखिमों को लेकर संवेदनशील बने हुए हैं।

Also Read: ईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट

चालू खाते का घाटा बढ़ने की आशंका

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ”सप्ताहांत में ईरान संघर्ष शुरू होने के साथ, विदेशी निवेशकों का रुख फिर से सतर्क हो गया है क्योंकि भारत तेल और गैस आपूर्ति में व्यवधान के प्रति संवेदनशील है और यहां चालू खाते का घाटा (कैड) अनुमान से ज्यादा होने का जोखिम है।”

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील है। मौजूदा हालात में तेल का झटका देश के लिए सबसे बड़े व्यापक आर्थिक जोखिमों में से एक है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement