facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kuwait Fire: ओडिशा के दो निवासियों के शव भुवनेश्वर लाए गए

Advertisement

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Last Updated- June 15, 2024 | 4:05 PM IST
Kuwait fire
Representative Image

दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए ओडिशा के दो लोगों के शव शनिवार को भुवनेश्वर लाये गए।

उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और पी. परिदा ने यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोहम्मद जहूर और संतोष कुमार गौड़ा के पार्थिव शरीर प्राप्त किए और पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में शवों को उनके पैतृक गांवों में ले जाया गया जहां उनके परिजन उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सिंह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

परिदा ने कहा, ”यह बेहद दुखद है कि आजीविका के लिए दूसरे देशों में गए ओडिशा के दो लोगों की कुवैत अग्निकांड में मौत हो गई। इससे दूसरे देशों में रहने वाले ओडिशा के लोगों में भी डर पैदा हो सकता है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमारी सरकार हमेशा ओडिशा के हर नागरिक के साथ है और रहेगी।” इससे पहले मुख्यमंत्री माझी ने कुवैत अग्निकांड में ओडिशा के दो लोगों की मौत पर दुख जताया।

संतोष कुमार गौड़ा गंजम जिले के रानाझाल्ली गांव के निवासी थे, जबकि जहूर कटक जिले के करदापल्ली गांव के मूल निवासी थे। वे कुवैत में एक निजी कंपनी में काम करते थे।

जहूर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। वह 2017 से कुवैत में काम कर रहे थे और एक महीने पहले ही अपने गांव आये थे। वहीं, गौड़ा भी मार्च में अपने गांव आए थे और अप्रैल में दोबारा कुवैत लौट गए थे।

Advertisement
First Published - June 15, 2024 | 4:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement