facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लद्दाख में हिंसक हुआ विरोध, 4 लोगों की मौत, 30 घायल; सोनम वांगचुक ने जताया दुख

Advertisement

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में हुई हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और इन घटनाओं के लिए युवाओं में पनप रही हताशा को जिम्मेदार ठहराया

Last Updated- September 24, 2025 | 7:08 PM IST
Ladakh protests
लद्दाख राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। (फोटो: पीटीआई)

लद्दाख के लेह शहर में बुधवार को लेह एपेक्स बॉडी (LAB) द्वारा प्रायोजित बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की और भाजपा कार्यालय तथा कई वाहनों पर हमला किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी।

लद्दाख में क्यों भड़की हिंसा?

अधिकारियों ने बताया कि झड़पों में चार लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की गोलीबारी में चार लोग मारे गए। राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग के समर्थन में 10 सितंबर से 35 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो की मंगलवार शाम हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद लद्दाख एपेक्स बॉडी (एलएबी) की युवा शाखा ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

Also Read: शिपबिल्डिंग और मरीन सेक्टर को तगड़ा बूस्ट, मोदी सरकार ने ₹69,725 करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

वांगचुक ने हिंसा की घटनाओं पर दुख जताया

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह में हुई हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और इन घटनाओं के लिए युवाओं में पनप रही हताशा को जिम्मेदार ठहराया। वांगचुक ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रदर्शनकारियों में से दो, 72 वर्षीय एक पुरुष और 62 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया था और कहा कि संभवतः यह हिंसक विरोध का तात्कालिक कारण था।

युवाओं में निराशा बढ़ रही

जलवायु कार्यकर्ता वांगचुक राज्य का दर्जा दिये जाने और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में एक भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे थे। वांगचुक ने बड़ी संख्या में युवाओं के सड़कों पर उतरने के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से कोई परिणाम नहीं निकलने के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी खबरें हैं कि तीन से पांच युवक मारे गए हैं।

Also Read: JioBlackRock Flexi Cap Fund: स्कीम की 6 खास बातें, निवेश से पहले जरूर जान लें

LAB-KDA के बीच 6 अक्टूबर को वार्ता

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर केंद्र और लद्दाख प्रतिनिधियों लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के बीच 6 अक्टूबर को एक नई वार्ता होने वाली है। इसी बीच, चार दिवसीय वार्षिक लद्दाख महोत्सव का अंतिम दिन भी रद्द कर दिया गया। इस महोत्सव के समापन समारोह में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को शामिल होना था, जिसकी शुरुआत रविवार को हुई थी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement