facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहले दिन लाखों लोगों ने किए राम लला के दर्शन

Advertisement

Ram Mandir दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह और सैलाब उमड़ते देख मुख्य पुजारी सत्येद्र दास और मुख्यमंत्री तक को अपील कर लोगों से संयम बरतने और आराम से आने को कहना पड़ा है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:47 PM IST
Lakhs of people visited Ram Lala in Ayodhya on the first day after Ram Mandir's consecration Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहले दिन लाखों लोगों ने किए राम लला के दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होते ही अयोध्या के राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार मध्याह्न तक करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग दर्शन के इंतजार में हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट एक घंटे पहले ही खोलने पड़े।

मंदिर दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह और सैलाब उमड़ते देख मुख्य पुजारी सत्येद्र दास और मुख्यमंत्री तक को अपील कर लोगों से संयम बरतने और आराम से आने को कहना पड़ा है। भारी भीड़ उमड़ने और अयोध्या में लंबी-लंबी कतार लगने की खबरों के बीच मंगलवार दोपहर बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और महानिदेशक प्रशांत कुमार बैठक में मौजूद रहे। अयोध्या प्रशासन के आला अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए और मंदिर परिसर का हेलीकॉप्टर से जायजा लिया साथ ही सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस बीच, जिला प्रशासन ने अपील की कि भक्त हड़बड़ाहट में अयोध्या न आएं। 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और आराम से दर्शन करें।

अयोध्या जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार अपराह्न दो बजे तक ढाई लाख लोगों ने राम मंदिर में दर्शन कर लिए थे। भीड़ को काबू करने के लिए मंदिर परिसर में 8 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement