facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैदराबाद में लेम्बोर्गिनी जलकर खाक, पैसों के विवाद के चलते कार में लगाई आग!

Advertisement

Hyderabad Lamborghini fire: हमद ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर पैसों के विवाद का हवाला देते हुए कथित तौर पर पेट्रोल का उपयोग करके वाहन को आग लगा दी।

Last Updated- April 16, 2024 | 4:22 PM IST
Lamborghini on fire

16 अप्रैल, 2024 को हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये की 2009 मॉडल की लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कार पर आग लगा दी। माना जा रहा है कि यह पैसों के विवाद के चलते हुआ।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर इस्तेमाल की गई कारों की बिक्री और खरीद में शामिल व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लग्जरी वाहन को जला दिया था। आरोपी का दावा है कि कार के मालिक पर उसका पैसा बकाया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, लेम्बोर्गिनी के मालिक ने हाल ही में गाड़ी बेचने का फैसला किया था और खरीदारों को खोजने के लिए दोस्तों को भी बताया था। इसी दौरान, पुरानी कारों के कारोबारी से लेनदेन में विवाद हो गया और उसने बदला लेने के लिए गाड़ी को जला दिया।

इस लेम्बोर्गिनी जलाने के मामले में मुख्य आरोपी का नाम अहमद है उसने कार मालिक के एक दोस्त, जो उसे व्यक्तिगत रूप से जानता था, से संपर्क किया। उसने दोस्त से अनुरोध किया कि कार को हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित ममीदिपल्ली रोड पर एक जगह पर लाया जाए।

13 अप्रैल की शाम को जब कार वहां पहुंची, तो अहमद ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर पैसों के विवाद का हवाला देते हुए कथित तौर पर पेट्रोल का उपयोग करके वाहन को आग लगा दी।

घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में पीले रंग की कार को आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग तेज़ी से फैल गई थी। भीषण आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

कार ले जाने वाले व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 435 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने लाने के लिए गहन जांच की जाएगी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement