facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैबिनेट सचिव का बड़ा बयान: सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति में बदवाल करने की कोई योजना नहीं

Advertisement

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लंबित रहने में भूमि अधिग्रहण नीति प्रमुख बाधाओं में से एक बन गई है

Last Updated- January 02, 2026 | 10:30 PM IST
land acquisition

कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति में बदवाल करने की कोई योजना नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लंबित रहने में भूमि अधिग्रहण नीति प्रमुख बाधाओं में से एक बन गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रो-एक्टिव गवर्नेंस ऐंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) की 50 वीं बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 85 लाख करोड़ रुपये की 3,300 से अधिक परियोजनाओं में 7,735 मुद्दे उठाए गए, जिनमें से 7,156 का समाधान किया गया।

प्रगति विभिन्न वजहों से अटकी परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए होने वाली समीक्षा व्यवस्था है।

सोमनाथन ने कहा कि प्रगति के माध्यम से जिन 7,156 मसलों का समाधान किया गया, उनमें 35 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण से जुड़े हुए, 20 प्रतिशत वन क्षेत्र, वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े हुए, 18 प्रतिशत उपयोग/मार्ग के अधिकार से जुड़े हुए और अन्य कानून-व्यवस्था, निर्माण, बिजली उपयोगिता अनुमोदन और वित्तीय मुद्दों से संबंधित थे।  यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार भूमि अधिग्रहण नीति की समीक्षा करेगी, सोमनाथन ने कहा, ‘भूमि अधिग्रहण नीति में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है।’

उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं की समीक्षा प्रगति प्लेटफॉर्म द्वारा की गई और राज्य सरकारों भी इस व्यवस्था के तहत मसलों के समाधान की इच्छुक हैं, जिसे एक दशक पहले पेश किया गया था।  उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों की परवाह किए बिना सभी राज्य अपनी परियोजनाएं पूरी करना चाहते हैं और सभी मुख्य सचिवों ने इसमें सहयोग दिया है।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement