facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Land scam case: नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव से की पूछताछ

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 2:16 PM IST
Lalu Prasad Yadav- लालू प्रसाद यादव

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे में कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी चंदा यादव का बृहस्पतिवार को बयान दर्ज किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चंदा यादव एजेंसी के समक्ष पेश हुईं और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। लालू प्रसाद के नौ बच्चों में से अभी तक चार बच्चों के ईडी बयान दर्ज कर चुकी है।

ईडी ने बुधवार को उनकी बेटी रागिनी यादव और मीसा भारती से पूछताछ की थी। लालू के बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मध्य दिल्ली में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ की गई है। एजेंसी ने मार्च में चंदा यादव, उनकी बहनों रागिनी यादव और हेमा यादव और पूर्व राजद विधायक अबू दोजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), रांची और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी भी की है। ईडी ने मामले में सोमवार को तेजस्वी यादव से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया था।

तेजस्वी यादव की बहन एवं सांसद मीसा भारती से भी ईडी ने 25 मार्च को इस मामले में पूछताछ की थी, उसी दिन तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे।

दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में मामले में कार्रवाई शुरू की। सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की, जबकि ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement