facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मनरेगा बजट का बड़ा हिस्सा जल संरक्षण के लिए, जल दोहन वाले जिलों पर खास फोकस

Advertisement

मनरेगा के सालाना कोष का करीब 65 प्रतिशत कोष जल संरक्षण गतिविधियों और देश भर में अधिक जल दोहन वाले ब्लॉकों के लिए निर्धारित किया है।

Last Updated- September 25, 2025 | 10:21 PM IST
Water
Photo: Shutterstock

मनरेगा के सालाना कोष का करीब 65 प्रतिशत कोष जल संरक्षण गतिविधियों और देश भर में अधिक जल दोहन वाले ब्लॉकों के लिए निर्धारित किया है। यह संयुक्त पहल केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय ने जल मंत्रालय के साथ की है।

इसके अलावा 2005 के मनरेगा अधिनियम के तहत देश भर में ‘अर्ध-गंभीर’ जल ब्लॉकों में मनरेगा बजट का 40 प्रतिशत खर्च करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं और 30 प्रतिशत कोष गैर-गंभीर ब्लॉकों में भी जल संरक्षण में इस्तेमाल होगा।

दिलचस्प बात यह है कि मनरेगा वेबसाइट के अनुसार वित्त वर्ष-25 में योजना के बजट का लगभग 66 प्रतिशत पहले ही एमडब्ल्यूसी ब्लॉकों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर खर्च किया जा चुका था।

एमडब्ल्यूसी ब्लॉक जल संरक्षण अभियान के तहत पहचाने गए ब्लॉक हैं, जो वाटरशेड विकास कार्यक्रमों को लागू करने के लिए केंद्रित ध्यान और संसाधन प्राप्त करते हैं। इस बीच मनरेगा अधिनियम के तहत नवीनतम निर्देशों की घोषणा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने संयुक्त रूप से कृषि भवन में ‘जल सुरक्षा पर राष्ट्रीय पहल’ शुरू करते समय की थी।

चौहान ने कहा कि वित्त वर्ष-26 में 88,000 करोड़ रुपये के मनरेगा बजट में से 65 प्रतिशत ‘डार्क जोन’ जिलों के लिए, 40 प्रतिशत ‘अर्ध-गंभीर’ जिलों के लिए और 30 प्रतिशत अन्य जिलों के लिए वर्षा जल संचयन के लिए आवंटित किया गया है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement