facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में अंतिम अरदास

Advertisement

इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कई अन्य नेता भी शामिल हुए।

Last Updated- January 03, 2025 | 10:42 PM IST
Last prayers in memory of former Prime Minister Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में अंतिम अरदास

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में गुरुद्वारा रकाबगंज में शुक्रवार को कीर्तन और अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कई अन्य नेता भी शामिल हुए। मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर को 92 साल की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया।

कीर्तन और अंतिम अरदास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शिरकत की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और योजना आयोग (अब नीति आयोग) के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और अजय माकन तथा सांसद सुखजिंदर रंधावा ने भी इसमें हिस्सा लिया।

भाजपा नेता प्रनीत कौर और मनजिंदर सिंह सिरसा भी इस मौके पर मौजूद थे। इससे पहले, सिंह के आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर स्वर्गीय मनहोहन सिंह की स्मृति और सम्मान में शुक्रवार को ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, खरगे, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कुछ अन्य नेताओं ने यहां भी अखंड पाठ में हिस्सा लिया। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने ‘अखंड पाठ’ के दौरान सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ के कुछ अंश का पाठ भी किया।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 10:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement