facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलजी का कोचिंग मामले में कार्रवाई का आश्वासन

Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना का आश्वासन: कोचिंग सेंटर में हादसे पर होगी उचित कार्रवाई, मृतक परिवारों को मिलेगी अनुग्रह राशि

Last Updated- July 30, 2024 | 11:58 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को भरोसा दिलाया कि ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। सक्सेना ने कहा, ‘यह एक दुखद घटना है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। मैं जल्दबाजी में फैसले लेने में यकीन नहीं करता। धीरे-धीरे बातें सामने आ रही हैं। जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, उठाए जाएंगे।’

सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली में कोचिंग का केंद्र कहलाने वाले ओल्ड राजेंद्र नगर का दौरा किया और एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने तीनों मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

राज निवास की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सक्सेना ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 11:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement