facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 47 करोड़ महिलाओं सहित 96 करोड़ नागरिक वोट डालने के पात्र

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतदान करने के पात्र लोगों में से 1.73 करोड़ से अधिक लोग 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।

Last Updated- January 27, 2024 | 9:09 AM IST
Assembly Elections 2024
Representative Image

Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 47 करोड़ महिलाओं समेत 96 करोड़ से अधिक लोग आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के पात्र हैं। आंकड़ों के अनुसार इसके लिए पूरे देश में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतदान करने के पात्र लोगों में से 1.73 करोड़ से अधिक लोग 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। आयोग के अनुसार 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए संसदीय चुनावों को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के वास्ते 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों को तैनात किया जायेगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को भेजे गए 2023 के एक पत्र के अनुसार, 1951 में भारत में 17.32 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे, जिनकी संख्या 1957 में बढ़कर 19.37 करोड़ हो गई। वर्ष 2019 के आम चुनाव में 91.20 करोड़ मतदाता थे।

मतदाता सूची में पंजीकृत कुल मतदाताओं में से लगभग 18 लाख दिव्यांग व्यक्ति हैं। पहले लोकसभा चुनाव में 45 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले संसदीय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।

First Published - January 27, 2024 | 9:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट