facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने के लिए BJP ने शुरू किया ‘मिशन 80’

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 4:29 PM IST
CM Yogi
PTI

आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) में उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने के लिए मिशन 80 की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि पार्टी हर समय काम और चुनाव के मूड में रहती है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 500 वर्षों बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे राम जन्म भूमि के बारे में टिप्पणी करते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना की दो-दो वैक्सीन बनी, जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गईं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिशन 80 (Mission 80) पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी है। तिहाई बहुमत मिला है। पार्टी ने उपचुनाव में भी जीत हासिल की क्योंकि वह विजेता की तरह काम करना जानती है। योगी ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हर घर तिरंगा के जरिए लोगों ने उत्साह दिखाया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव हुए थे। जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दोनों में विजय मिली। प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है। पिछले 5 सालों में 1.60 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिले हैं। प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद की ब्रांडिंग की गई है। 1.90 लाख करोड़ की धनराशि गन्ना किसानों को दिया गया है।

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश फिर हार का स्वाद चखने वाले हैं। भाजपा हमेशा काम और चुनाव के मूड में रहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय हो रही है। पार्टी लोकसभा व कुछ ही दिनों बाद होने वाले निकाय चुनाव दोनों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर आएगी। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जनता तक कैसे पहुंचाना है ये यहां तय हो जाएगा।

भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में उन 14 सीटों पर खास फोकस किया है जहां पिछले चुनावों में हार मिली थी। पार्टी ने इन सीटों पर अन्य राज्यों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाकर विस्तारक की भूमिका सौंपी है। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व अनुराग ठाकुर पिछले चुनावों में हारी सीटों पर इसी महीने से रैलियों की शुरुआत कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement