facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha election 2024: महाराष्ट्र में योगी की हुंकार आएंगे तो मोदी ही

Advertisement

Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने कमल खिलाने की अपील की।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:17 PM IST
महाराष्ट्र में योगी की हूंकार आएंगे तो मोदी ही, Lok Sabha election 2024: If Yogi shouts in Maharashtra then only Modi will come

Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के वर्धा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार भारत को वैश्विक शक्ति बनाना चाहती है। मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। इस बार लोकसभा चुनाव में पूरे देश में एक ही भाव है। आजादी के बाद संभवत यह पहला आम चुनाव है, जिसके परिणाम के बारे में जनता अवगत है कि आएंगे तो मोदी ही।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहे। उन्होंने कमल खिलाने की अपील की। योगी ने कहा कि 10 वर्ष में मोदी जी ने भारत को पहचान, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि दी है, गरीब कल्याण के अनेक कार्यक्रम किए हैं। इन्हें ध्यान में रखकर विश्वास से कह सकता हूं कि फिर से आएंगे तो मोदी ही।

मुंबई पर हमला करने वाले आतंकी अब पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं

योगी ने कहा कि लोग गर्व से मानते हैं कि भारत दुनिया का सिरमौर है, लेकिन 2014 के पहले ऐसा नहीं था। पहले दुश्मन देश भारत की सीमाओं में घुसते थे। सीमाओं का अतिक्रमण होता था। सरकारें आंखें बंद कर लेती थीं पर अब ऐसा नहीं होता। चार दिन पहले ब्रिटेन का प्रतिष्ठित समाचार पत्र द गार्डियन पढ़ रहा था। इसमें बताया कि पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर 20 दुर्दांत आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान इसका शक भारत पर जता रहा है। इसका आशय जिस पाकिस्तान में मुंबई विस्फोट के अपराधी व आतंकवादी छिपे हों, उस पाकिस्तान में भी अब आतंकी सुरक्षित नहीं हैं। यह बात दुनिया ने भी स्वीकार कर ली है। भारत की लड़ाई में दुनिया साथ खड़ी है।

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है

देश के अंदर आतंकी गिरोह अब दुस्साहस भी नहीं कर सकता है। स्थानीय स्तर पर यदि पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है, जबकि पहले वह सीना तान कर बोलता था। अब उसे पता है कि मोदी जी की सरकार पाकिस्तान में घुसकर काम तमाम कर देगी। भारत में आतंकवाद की सबसे बड़ी जड़ कश्मीर से धारा-370 समाप्त हो गई। जो काम 1952 से 2014 तक नहीं हुआ, वह मोदी जी ने एक झटके में कर दिया। मोदी जी ने तीन तलाक की कुप्रथा पर रोक लगा दी। बाबा साहेब के पंच तीर्थ का निर्माण भी करा दिया।

Also read: LS poll phase-1: 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति, महज 8 प्रतिशत महिलाएं चुनावी रण में

चुनाव के बाद अयोध्या आने का निमंत्रण दिया

गरीब कल्याण योजनाओं का भारत में कोई सानी नहीं है। पहले चार करोड़ गरीबों को आवास, फिर अयोध्या में रामलला को राम मंदिर के रूप में भव्य आवास दिया। रामदास जी ने लॉजिस्टिक का बेहतरीन हब बनाया है। यह काम भी मोदी जी के नेतृत्व में बेहतरीन ढंग से किया गया है। इससे हजारों लोगों को नौकरी व सिटी को पहचान मिलेगी। राष्ट्र की आवाज से महाराष्ट्र की आवाज को जुड़ जाना चाहिए। 400 पार के लिए महाराष्ट्र की सभी सीटों पर भाजपा, शिवसेना व एनसीपी गठबंधन के प्रत्याशियों को जीतना होगा। योगी ने चुनाव के पश्चात अयोध्या में दर्शन करने आने का भी निमंत्रण दिया।

छत्रपति शिवाजी हों या बाला साहब ठाकरे, सबका सपना हो रहा साकार

सीएम ने कहा कि तीन तलाक समाप्त हो, यह सपना बाला साहेब ठाकरे जी का भी था। छत्रपति महाराज का हिंदवी स्वराज आज देखने को मिल रहा है। उनका सपना था कि भारत का अपना शासन और आराध्य देवों का सम्मान होगा। भारत की बेटियों को सुरक्षा व देश को समृद्धि की नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य होगा। मोदी जी उसी भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए व भाजपा सरकार भारत को ग्लोबल पावर के रूप में स्थापित करना चाहती है।

यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो उल्टा टांग देते

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के पास नेता, नीति व नीयत भी नहीं है। 2017 में मुझे यूपी के मुख्यमंत्री का दायित्व दे दिया गया। 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में कर्फ्यू पर अब ताला लगा दिया गया, जबकि भाजपा सरकार आने के पहले वहां भी दंगा व कर्फ्यू लगता था। यहां पालघर में तीन संतों की हत्या कर दी गई, यूपी में कोई किया तो उसे उल्टा टांग देंगे। यूपी में कर्फ्यू नहीं, शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा निकलती है। कुंभ में करोड़ों लोग भाग लेते हैं और अयोध्या धाम में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं, फिर भी वहां सब कुछ शांति से निपट रहा है।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement