facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; बंगाल नंबर वन, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: दोपहर 3 बजे तक जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 फीसदी और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 66.05 फीसदी वोटरों ने अपना वोट डाला।

Last Updated- May 13, 2024 | 4:53 PM IST
चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग; बंगाल नंबर वन, जम्मू-कश्मीर में सबसे कम, Lok Sabha Election 2024: More than 50 percent voting in the fourth phase till 3 pm; Bengal number one, Jammu and Kashmir least

Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनावों के चौथे चरण में 10 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोक सभा सीट पर सोमवार को दोपहर 3 बजे तक करीब 50.62 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 फीसदी और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 66.05 फीसदी वोटरों ने अपना वोट डाला। अन्य राज्यों में, आंध्र प्रदेश में 55.49 फीसदी, बिहार में 45.23 फीसदी, झारखंड में 56.42 फीसदी, मध्य प्रदेश में 59.63 फीसदी, महाराष्ट्र में 42.35 फीसदी, ओडिशा में 52.91 फीसदी, तेलंगाना में 53.34 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 48.41 फीसदी वोटिंग हुई।

चौथे चरण की 96 लोकसभा सीट पर कुल 1,717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस दौर में 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Also read: Indegene की बाजार में धांसू शुरुआत, निवेशकों को मिला 46 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन

तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, पश्चिम बंगाल की आठ सीट और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है।

लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में मतदान प्रतिशत क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत था। आयोग का मानना है कि 2019 के संसदीय चुनावों की तुलना में पिछले तीन चरणों में कम मतदान का एक कारण लू है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement