facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Lok Sabha election 2024: जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर बारिश के बीच 68 प्रतिशत से अधिक मतदान

पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 2,637 मतदान केंद्रों पर सुबह सात मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया। मातदान प्रतिशत करीब 68.27 रहा।

Last Updated- April 20, 2024 | 9:46 AM IST
Voting in Udhampur, Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में कुल 16.23 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 68 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों के निरस्त होने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

वर्ष 2019 में उधमपुर संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 70.22 दर्ज किया गया था। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 2,637 मतदान केंद्रों पर सुबह सात मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया। मातदान प्रतिशत करीब 68.27 रहा।

चुनाव कार्यालय ने तड़के एक बयान में कहा “मतदान प्रतिशत लगभग 68.27 प्रतिशत था। विशेष रूप से यह उल्लेख किया जा रहा है कि मौसम के कारण कुछ मतदान केंद्रों से नवीनतम जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, विशेष रूप से किश्तवाड़, गंदोह, रामबन और डुडु-बसंतगढ़ के दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में मतदान प्रतिशत थोड़ा बढ़ने की संभावना है।”

बयान में कहा गया है कि एक बार सभी मतदान दल अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंच जाएं तो मतदान प्रतिशत की पुख्ता जानकारी मिल जाएगी।

First Published - April 20, 2024 | 9:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट