facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल ने ओवैसी से मिलाया हाथ, यूपी में नए गठबंधन से क्या बढ़ेगी SP की मुश्किलें!  

Advertisement

पल्लवी पटेल की अपना दल कमेरावादी Apna Dal (Kamerawadi) ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की AIMIM के साथ मिल कर PDM के नाम से नया गठबंधन बना लिया है।

Last Updated- March 31, 2024 | 7:54 PM IST
पल्लवी पटेल ने ओवैसी से मिलाया हाथ, यूपी में नए गठबंधन से क्या बढ़ेगी SP की मुश्किलें! , Pallavi Patel joins hands with Owaisi, will the new alliance in UP increase SP's problems?

Lok Sabha Election 2024: सत्तारूढ़ दल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (India Alliance) की जंग के बीच उत्तर प्रदेश में कुछ छोटे दलों ने मिलकर एक नए मोर्चे का गठन किया है। कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी (SP) की बगलगीर रही पल्लवी व कृष्णा पटेल (Pallavi and Krishna Patel) की अपना दल कमेरावादी Apna Dal (Kamerawadi) ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की AIMIM के साथ मिल कर पीडीएम (PDM) के नाम से नया गठबंधन बना लिया है।

कम से कम 35 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल और ओवैसी ने रविवार को राजधानी लखनऊ में इस नए गठबंधन का एलान किया। इस गठबंधन में कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हो गए हैं। अब इस गठबंधन की उत्तर प्रदेश में कम से कम 35 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है। पल्लवी पटेल ने रविवार को साफ कहा कि उनकी रणनीति में वाराणसी व मिर्जापुर जैसी सीटें शामिल हैं।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो मिर्जापुर में खुद पल्लवी पटेल की बहन व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एनडीए प्रत्याशी हैं। पिछड़ों में कुर्मी बिरादरी के बीच आधार रखने वाली पार्टी अपना दल दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ में है तो दूसरे धड़े की कमान उन्हीं की बड़ी बहन पल्लवी पटेल व मां कृष्णा पटेल के पास है।

Also read: Hindenburg प्रभाव से बाहर निकला Adani Group, तेजी से विस्तार के रास्ते पर

यूपी में नए गठबंधन से क्या बढ़ेगी सपा की मुश्किलें!

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) सपा के साथ थी और खुद पल्लवी पटेल सपा के ही सिंबल पर चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। बीते कुछ समय से पल्लवी पटेल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में बन नहीं रही थी। पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव पर राज्यसभा व विधान परिषद चुनावों में पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप लगाया था। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) के नारे को छलावा बताया था। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में पल्लवी पटेल ने इंडिया गठबंधन में अपने लिए मिर्जापुर, फूलपुर व कौशांबी सीटें मांगी थीं।

क्या सपा के मुस्लिम वोटों में सेंध लगा पाएगा नया गठबंधन?

रविवार को ओवैसी और पल्लवी पटेल ने कहा कि उनका गठबंधन प्रदेश में पीडीएम (पिछड़ा, दलित और मुसलमान) के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन सरकार के साथ ही मुख्य विपक्ष के भी खिलाफ है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में सपा ने रामपुर, संभल, मुरादाबाद, आजमगढ़ सहित पांच सीटों पर जीत हासिल की थी जहां मुस्लिम मतों की खासी तादाद है। ओवैसी और पल्लवी पटेल के गठबंधन के बाद सपा को इन सीटों पर नुकसान हो सकता है। पीडीएम मोर्चे में राष्ट्र उदय पार्टी और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी जैसे छोटे दल भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement