facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Election 2024: खत्म हुआ सस्पेंस… आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा

Advertisement

इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है।

Last Updated- May 03, 2024 | 9:48 AM IST
खत्म हुआ इंतजार… आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा, The wait is over... Congress's list has arrived, Rahul Gandhi will contest from Rae Bareli and KL Sharma will contest from Amethi

Rahul Gandhi to contest LS polls from Rae Bareli: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त पर अपनी पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते हैं। लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। लोक सभा चुनाव में इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से राहुल की मां सोनिया गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

पहली बार अमेठी से गैर गांधी परिवार से कोई उम्मीदवार

कांग्रेस ने अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से पहली बार कोई गैर-गांधी परिवार से  उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला। शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा

अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा हैं। 2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में अमेठी सीट पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच चुनावी कड़ा मुकाबला देखा गया। 2014 में राहुल ने जीत हासिल की थी। जबकि 2019 में बड़ा उलटफेर करते हुए स्मृति ईरानी ने पहली बार जीत हासिल की थी। बीजेपी नेता स्मृति ईरानी पहले ही अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं।

भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह पर फिर से जताया भरोसा

भाजपा ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी से हार गए थे।

Also read: Congress Manifesto: एकाधिकार रोकने, सीसीआई मजबूत करने पर जोर

राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा आज दाखिल करेंगे नामांकन

दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन दाखिल करने के दौरान रायबरेली में रहेंगे।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश नेतृत्व ने पहले गांधी परिवार से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का आह्वान किया था। परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के कब्जे वाली दो सीटों के लिए दावेदारों के नामों पर पार्टी में गुरुवार से ही विचार-विमर्श चल रहा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement