facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections: आप जल्द पंजाब में 13, चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी- केजरीवाल

Advertisement

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि इसने पिछले दो वर्षों में ‘‘बहुत काम’’ किया है।

Last Updated- February 10, 2024 | 4:23 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal (File Pic)

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

उन्होंने लोगों से आप के उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत घर तक राशन पहुंचाने की योजना के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘दो साल पहले आपने अपना आशीर्वाद दिया था। आपने हमें 117 सीट में से 92 सीट दी। आपने पंजाब में इतिहास रचा।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीट हैं, एक चंडीगढ़ में है। कुल 14 सीट होंगी।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आने वाले 10-15 दिनों में आप इन सभी 14 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीट पर पार्टी को जीत दिलाएं।’’

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि इसने पिछले दो वर्षों में ‘‘बहुत काम’’ किया है।

उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दलों पर हमला करते हुए कहा, ‘‘अगर मैं आज आपसे पूछूं कि 75 साल में कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया, मुझे एक अच्छा काम बताएं जो पार्टी ने किया हो। (आपको) याद नहीं होगा। शिरोमणि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया, अगर मैं आपसे पूछूं कि उनका एक अच्छा काम बताएं।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement